Mantra Chanting: मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए खास मंत्र, नियमित जाप से बढ़ेगा आत्मविश्वास और शांति

By अनन्या मिश्रा | Oct 08, 2026

सनातन धर्म में मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मंत्रों के जाप से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। वहीं पूजा के दौरान किया गया मंत्र उच्चारण भगवान के प्रति जुड़ाव को मजबूत करता है। इसके साथ ही रोजाना पूजा के समय मंत्र जाप करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है और जीवन में अच्छे बदलाव भी महसूस किए जाते हैं। हालांकि रोजाना पूजा के दौरान अपनी राशि के हिसाब से मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Pauri Garhwal के Dhari Devi Temple में दिन में तीन बार स्वरूप बदलती है मां काली की प्रतिमा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों द्वारा 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्' मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से जातक का आत्मबल बढ़ता है और मनोबल मजबूत होता है।

वृषभ राशि


इस राशि के जातकों को 'ॐ उमायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक के मन को शांति मिलती है और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से अटके हुए कामों को गति मिलती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक के मन को शांति मिलती है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

सिंह राशि के लोगों के लिए 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप शुभ माना जाता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए 'ॐ गणराजाय नमः' मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि और एकाग्रता बढ़ती है, साथ ही कार्यों में सफलता मिलती है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 'ॐ रामदूताय नमः' मंत्र का करना लाभकारी माना जाता है। इससे आत्मबल बढ़ता है औऱ नकारात्मकता भी दूर होती है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक के मन को शांति मिलती है और सकारात्मकता बढ़ती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जातक पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए 'ॐ महाकालाय नमः' मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक के मन को शांति मिलती है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के Protest में Delhi Police कॉन्स्टेबल पर हमला, वर्दी फाड़ी और दांत से काटा

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन हताशा का नतीजा: भागीरथ चौधरी

UN महासभा में Raghu Puri ने Pakistan को घेरा, आतंकियों को पनाह देने पर लगाई फटकार

Arthritis Symptoms: जोड़ों की पुरानी चोट से बढ़ सकता है Osteoarthritis का रिस्क, सही समय पर लें डॉक्टरी सलाह