सोशल मीडिया पर ‘‘आपत्तिजनक पोस्ट’’ डालने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

सीहोर (मप्र)। ट्रैक्टर-ट्रॉली से कथित तौर पर एक व्यक्ति को कुचल कर घायल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर गलत,भ्रामक एवं आपत्तिजनक जानकारी फैलाने के आरोप में पुलिस ने मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव अर्जुन आर्य के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लियाहै। सीहोर जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया, ‘‘व्हाट्सएप, ट्विटर एवं फेसबुक पर गलत, भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट के साथ वीडियो वायरल करने की शिकायत पर आवेदक के द्वारा रिपोर्ट करने पर आरोपी आर्य के खिलाफ थाना गोपालपुर ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए भादंवि की धारा 505 (1-ख) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

इसे भी पढ़ें: कमल हासन को चेन्नई के अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोरोना की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

आर्य ने ट्विटर पर इस वीडियो को टैग कर लिखा है, ‘‘ये वीभत्स दृश्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपने बुधनी विधानसभा का है। यहां शिवराज के अपराधी मित्र सरेआम लोगों को मृत्यु के घाट उतार देते हैं। यही कलयुग के इस मामा का असल चरित्र है।’’ संपर्क किए जाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को पुष्टि की कि आर्य प्रदेश सचिव हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्राथमिकी और वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री