मध्यप्रदेश : आयकर की छापेमारी के दौरान घर में मिले मगरमच्छ, वन विभाग ने बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2025

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक घर में आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान मगरमच्छ होने का पता लगाया था जिसके बाद शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बचा लिया।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों को आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा मगरमच्छों की मौजूदगी के बारे में सूचित किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। हम अदालत को उनके बारे में सूचित करेंगे और उसके अनुसार आगे बढ़ेंगे।’’

श्रीवास्तव ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने मगरमच्छों को बचाया गया या घर का मालिक कौन है। एक शीर्ष आयकर अधिकारी ने कहा कि सागर में बीड़ी निर्माता, भवन निर्माण ठेकेदार और पूर्व भाजपा पार्षद राजेश केसरवानी से जुड़े स्थानों पर तलाशी ली गई। लेकिन उन्होंने मगरमच्छों के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक चार मगरमच्छों को बचाया गया है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं