मध्य प्रदेश ने की केन्द्र से 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया की मांग

By दिनेश शुक्ल | Jul 06, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा से नई दिल्ली में मुलाकात कर राज्य के लिए अतिरिक्त यूरिया आवंटन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कुल 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया राज्य के लिए शीघ्र आवंटन करने की मांग की है। चौहान ने बताया कि माह जुलाई के लिए डेढ़ लाख मीट्रिक टन यूरिया और अगस्त से सितम्बर तक के लिए 4.25 लाख मीट्रिक टन यूरिया आवंटन की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की मुलाकात

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड 19 के कारण इंदौर, खण्डवा, छिन्दवाडा और इटारसी के रैक प्वाइंट्स पर अनलोडिंग पर अधिक समय लगने के कारण प्रदेश के अन्य जिले में यूरिया प्रदाय प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रदेश में रैक प्वाइंट बढ़ाने की मांग की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित दो पुस्तिकाओं- ’उम्मीद’ और ’मध्यप्रदेश विकास के प्रतिबद्ध प्रयास’ की प्रतियाँ भी भेंट कीं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर