शिवराज सिंह चौहान ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की मुलाकात

Shivraj Singh Chouhan

उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नयी दिल्ली में आज उप राष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू से मुलाकात की।

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। चौहान ने हाल ही में 28 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए वह अभी राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकातों में नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा चर्चा का मुख्य मुद्दा है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के चम्बल संभाग में खुलेगा सैनिक स्कूल, मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात 

उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नयी दिल्ली में आज उप राष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू से मुलाकात की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़