By Prabhasakshi News Desk | Nov 21, 2024
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विकास पहलों से प्रदेश में 2.7 लाख करोड़ का निवेश आएगा और 3.25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, यादव ने भोपाल में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों के आयोजन और राज्यों के निवेशकों के साथ वार्ता सत्रों के बाद मध्यप्रदेश में ‘औद्योगिक विकास का माहौल बना है।’ उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2025 को मप्र में ‘उद्योग वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।