रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहा मध्य प्रदेश सरकार का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल बाल-बाल बचा

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में गुरुवार रात को रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आने वाला राज्य सरकार का विमान ग्वालियर विमानतल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालंकि हादसे के दौरान विमान में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। हादसे में विमान के दोनों पायलट सुरक्षित बच गए हैं, उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं। इस घटना की पुष्टि सीएसपी महाराजपुरा रवि सिंह भदौरिया ने की है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने लगाया मंत्री पुत्र पर रेमडेसिवर की काला बाजारी का आरोप, मंत्री सिलावट ने कहा दूंगा मानहानि का नोटिस

विमान जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर लेकर ग्वालियर आया था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान कहां से इंजेक्शन लेकर आया था। वहीं सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने भी घटना की पुष्टि की है। फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार