मध्यप्रदेश में 7 अगस्त से शुरू होगा जन विश्वास अभियान, हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

भोपाल, 28 जुलाई मध्यप्रदेश सरकार सात अगस्त से जन विश्वास अभियान शुरू करेगी और इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी गांवों तथा शहरी वार्डों में पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शासन को जनता के करीब लाना और प्रशासनिक जवाबदेही एवं पारदर्शिता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, उनके लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने ‘जन विश्वास अभियान’ को सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ेगा तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों से अभियान की शुरुआत करेंगे।

सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का मूल मंत्र संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी रहेगा। मंत्री ने कहा कि इसके लिए किसी अतिरिक्त बजट का प्रावधान नहीं किया गया है और अनावश्यक तामझाम से बचा जाएगा।

प्रमुख खबरें

US के नए Tariffs के खतरे के बीच China का बड़ा पलटवार, Excess Capacity के आरोपों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

Education Minister Pralhad Joshi पर Rahul Gandhi का संगीन आरोप, कहा- बलात्कारियों का रक्षक

Ujjain में होगा भव्य Sandipani Alankaran समारोह, Guru Purnima पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav देंगे शिक्षा को नई दिशा

किन परिस्थितियों में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो जाता है रिजेक्ट? ज्यादातर मामलों में होते हैं ये कारण