मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने फिल्म ‘आदि पुरुष’ के निर्माता को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘आदि पुरुष’ के निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फिल्म से हिंदू धार्मिक हस्तियों को ‘गलत तरीके से’ दिखाने वाले दृश्यों को हटाया नहीं गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहला ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में, सैफ अली खान रावण की भूमिका में और कृति सनोन सीता की भूमिका में हैं। यह फिल्म पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: आदिपुरुष के टीजर पर बढ़ा बवाल, नरोत्तम मिश्रा बोले- यह हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात

फिल्म से ऐसे सभी दृश्य हटाने के लिए मैं ओम राउत को पत्र लिख रहा हूं। अगर इन्हें नहीं हटाया गया तो हम कानूनी कार्रवाई पर विचार करेंगे।’’ यह पहली दफा नहीं है जब मप्र के गृह मंत्री ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस साल जुलाई में उन्होंने राज्य पुलिस को लीना मणिमेकलई के वृत्तचित्र ‘‘ काली’’ के विवादास्पद पोस्टर को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी