सड़क हादसों में मध्य प्रदेश है पहले नंबर पर ,दोपहर 3 से रात 9 तब होते है सबसे ज़्यादा हादसे

By सुयश भट्ट | Oct 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की सड़कों हादसों में पहले पायदान पर है। इनमें मौत और घायलों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। पीटीआरआई के डाटा के हिसाब से देश में रोड एक्सीडेंट के मामलों में मध्य प्रदेश नंबर वन पर है। जबकि एक्सीडेंट में होने वाली मौतों के मामले में नंबर दो पर है।

रिपोर्ट्स के हिसाब से प्रदेश की सड़कों पर दोपहर 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट होते हैं। दरअसल देश में हादसों के कारणों पता लगाने और उसका हल खोजने के मकसद से इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस ऐप भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने तैयार किया।

आपको बता दें किइस आई रेड ऐप में प्रदेशों में 15 मार्च 2021 से सड़क दुर्घटनाओं की ऑनलाइन एंट्री की जा रही है। इस ऐप पर दर्ज हुई 5 महीने को एंट्री में चौंकाने वाला खुलासा हुआ ह। इस समयावधि के दौरान मध्य प्रदेश में हादसों की संख्या 30,804, मृतक की संख्या 7,082, घायलों की संख्या 38,457 है।

इसे भी पढ़ें:बोरवेल के दौरान अचानक उठी आग की लपटे, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल 

वहीं इस ऐप के डाटा एनालिसिस के दौरान पीटीआरआई को यह भी पता चला कि प्रदेश की सड़कों पर दोपहर 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा सड़क हादसे और उनमें लोगों की सबसे ज्यादा जान जाती है। पीटीआरआई ने इसी के मद्देनजर अब प्रदेश की जिला पुलिस को सड़क हादसों को रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव