शिवराज सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना, सिंधिया ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी मंत्री ने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। मंत्री ने ट्वीट में संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। भाजपा के वरिष्ठ मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दंपत्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: मंत्री तुलसी सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया मुख्यमंत्री, बोले- 15 दिन बाद करेंगे भूमि पूजन 

उन्होंने मंगलवार को अस्पताल से ही मंत्रिमंडल की पहली ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि अगर संक्रमण का पता जल्दी चल जाए तो यह असाध्य रोग नहीं रहता। कुछ दिन पहले चौहान और राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया संक्रमित पाए गए थे। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा