मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर बोली साढ़े सात नदी होंगी जीवित

By दिनेश शुक्ल | Jun 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याओं के प्राथमिकता से निवारण के साथ ही विकास कार्य तेजी पर है। उन्होंने कहा कि इन्हीं विकास कार्यों की श्रृंखला में साढ़े सात नदियों को जीवित किया जा रहा है, जिससे नर्मदा और गंभीर नदियों में अब अधिक पानी आएगा।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का शिवराज सरकार से सवाल, कोरोना मौतों का आंकड़ा इतना कम क्यों

सिंचाई एवं मवेशियों के लिए भी वर्ष भर भरपूर जल उपलब्ध होने के साथ ही क्षेत्र के जल स्तर में वृद्धि होगी। प्रत्येक संरचना पर लगभग 5 लाख रूपये का व्यय हुआ है। मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बताया कि इस प्रकार की संरचना सभी ग्राम पंचायतों में कृषकों के सहयोग से बनाई जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश की पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर 15 प्रकार के 251 फलदार वृक्षों के संकल्प के साथ पौधरोपण की शुरूआत की गयी।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.