By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन द्वारा संचालित एक स्कूल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ब्योहारी थाने के प्रभारी अरुण कुमार पांडे ने बताया कि बदमाशों ने परिसर में रखे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और स्कूल के उपस्थिति पंजिका को जलाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 62 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास से दंडनीय अपराध करने का प्रयास करने के लिए सजा) और 305 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।