Madhya Pradesh: चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूदी माँ, तीन बच्चों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

बुरहानपुर। जिले में घरेलू विवाद के चलते रविवार को 30 वर्षीय महिला अपने चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि मां और एक बेटी को बचा लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि घटना जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम बलड़ी की है। उन्होंने कहा कि प्रमिला भिलाला (30) ने घरेलू झगड़े के बाद घर के पास बने कुएं में पहले चार बच्चों को डाला और फिर खुद भी कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही