मध्य प्रदेश के बालाघाट में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Jun 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने एक बड़ा अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बालाघाट पुलिस ने  20 करोड़ ‌की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 300 से अधिक मोबाइल, 10 लाख नगद, 75 से अधिक क्रेडिट कार्ड जब्त करने के साथ 30 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज किए है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश के खेमका बनें लोकेश जांगिड़,4 साल में 8 बार हुआ ट्रांसफर 

पुलिस ने‌ साइबर ठगी नेटवर्क के 8 मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बालाघाट से दो, झारखंड से 4 और आंध्र प्रदेश से 2 आरोपी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आयकर विभाग और ईडी से भी संपर्क किया हैं। 

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस खुलासे के बाद कहा कि साइबर फ्रॉड की शिकायत पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले में 20 करोड़ की साइबर हेराफेरी का खुलासा किया है जो 18 राज्यों में चल रहा था। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें:सीएम शिवराज और पीएम मोदी की मुलाकात पर कांग्रेस ने कहा कि नहीं पसंद है मोदी को शिवराज,बीजेपी ने किया कांग्रेस पर पलटवार 

गृह मंत्री में कहा कि इस पूरे गिरोह में 700 से 800 लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। बालाघाट की पुलिस दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर गिरोह की खोज कर रही है। और इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। गृह मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी हालत में ओटीपी शेयर नहीं करें और अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हुआ हो तो वह बालाघाट पुलिस से संपर्क करें।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मार्च

Bhanu Saptami: सूर्य देव को अर्घ्य देकर करें भानु सप्तमी का व्रत, जीवन में आएगी सुख और शांति

Ahoi Ashtami Vrat Vidhi: तारों को अर्घ्य देकर होगा Ahoi Ashtami Vrat का पारण, जानें पूजा विधि और महत्व

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी