मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का निधन

By दिनेश शुक्ल | Nov 14, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सारंग का शनिवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थे। बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस कर मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार दोपहर उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वयोवृद्ध भाजपा नेता कैलाश सारंग की सितम्बर में अचानक तबियत बिगड़ी थी, तब उन्हें भोपाल के बंसल हास्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी तबियत में लम्बे समय तक कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें नवम्बर के पहले सप्ताह में एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया। पिछले कुछ दिनों से मुम्बई के बॉम्बे अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के बानमौर औद्योगिक क्षेत्र की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रृद्धांजलि देते हुए लिखा कि- भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, मुझे पिता समान स्नेह, प्यार और आशीर्वाद देने वाले हमारे प्रिय बाबूजी श्रद्धेय कैलाश सारंग जी का देवलोकगमन आज हुआ है। हृदय व्यथित है और मन पीड़ा से भरा हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, फार्म हाउस पर दीपावली का जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार

स्वर्गीय सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह मुंबई से भोपाल लाया जाएगा। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं किया गया है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद मप्र भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कैलाश सारंग के निधन पर मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर लिखा कि है- '' पूज्य बाबू जी नहीं रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के असंख्य कार्यकर्ताओ के निर्माणकर्ता पूर्व राज्यसभा सदस्य आदरणीय कैलाश नारायण सारंग जी के दु:खद निधन का पीड़ा दायक समाचार सुनकर मन व्यथित है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आदरणीय बाबू जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।''

जबकि प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि -‘मध्य प्रदेश भाजपा के आधार स्तंभों में से एक पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय कैलाश सारंग के अवसान के समाचार से मन अत्यधिक दु:खी है। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।’ 

इसे भी पढ़ें: बाबा महाकाल के आंगन में फुलझड़ी जलाकर मनाई गई सबसे पहले दीपावली

वही प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट किया है कि- ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय कैलाश सारंग जी के लंबी बीमारी के चलते निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करे और उनके पुत्र कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग एवं परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार