मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के बानमौर औद्योगिक क्षेत्र की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fierce fire in foam factory of Banmour
दिनेश शुक्ल । Nov 14 2020 5:37PM

आग इतनी भीषण है कि चार किलोमीटर दूर से धुआं उठता देखा जा सकता था। धुएं के गुब्बार उठते देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। बताया गया है कि मुरैना, बानमोर और ग्वालियर से छह दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुरैना। मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के बानमोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फोम फैक्ट्री में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन फैक्ट्री में काम करने वाला एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, फार्म हाउस पर दीपावली का जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, बानमोर स्थित फोम फैक्ट्री में दोपहर 12 बजे अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे देरी से पहुंची। तब तक आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण है कि चार किलोमीटर दूर से धुआं उठता देखा जा सकता था। धुएं के गुब्बार उठते देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। बताया गया है कि मुरैना, बानमोर और ग्वालियर से छह दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक फैक्ट्री का सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि इस आगजनी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़