Madhya Pradesh: विदिशा से शिवराज सिंह चौहान की रिकॉर्ड तोड़ जीत, बोले- जनता मेरे लिए भगवान हैं, उनकी सेवा करना पूजा के समान

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान 820868 वोट्स से जीत हासिल कर चुके हैं। ये अब तक इस लोकसभा में किसी भी सीट का सबसे बड़ा मार्जिन है। शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा लड़ रहे हैं। विदिशा से शिवराज रिकॉर्ड अंतर से जीतते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटों पर चुनाव जीतती नजर आ रही है। शिवराज राज्य के पूर्व सीएम है। उन्हें इस बार विदिशा से चुनावी मैदान में उतारा गया था। 

इसे भी पढ़ें: Exit Polls: गुजरात-मध्य प्रदेश में मोदी की लहर, भाजपा की हो सकती है एकतरफा जीत, ओडिशा में भी हो रहा फायदा

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में 4,74,280 मतों से आगे हैं, जबकि मंडला सीट पर उनके सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते 1,01,390 मतों से आगे हैं। खजुराहो में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा 4,61,628 मतो से आगे हैं। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पीछे हैं। इस सीट पर रोडमल नागर 71,819 मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के निवर्तमान सांसद नकुलनाथ पीछे हैं, जबकि भाजपा के विवेक बंटी साहू उनसे 78,908 मतो से आगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया रतलाम में 1,93,542 मतों से पीछे हैं। इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी रिकॉर्ड 10,02,120 मतों से आगे हैं, जबकि ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) को अब तक 2,06,224 मत मिले हैं। 

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित