मध्यप्रदेश से सामने आयी डराने वाली तस्वीर, एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल खेल में मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

देवास (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में पुलिस ने दो माह से लापता एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कांकाल मंगलवार को एक खेत में 10 फुट गहरे गड्ढे से बरामद किये हैं। इन सभी लोगों की हत्या कर खेत में 10 फुट का गड्ढा खोद कर दबा दिया गया था। इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। देवास जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मंगलवार को बताया कि 13 मई को नेमावर बस स्टैंड के पीछे रहने वाले मोहन लाल कास्ते की पत्नी ममता बाई कास्ते (45), बेटी रूपाली (21), दिव्या (14) और रवि ओसवाल की बेटी पूजा (15) एवं बेटा पवन (14) लापता हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: बंबई हाई कोर्ट का फैसला, महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 के दौरान राजनीति रैलियों पर रोक लगाए

उन्होंने बताया कि इन दोनों भाइयों ने पूछताछ में बताया कि पांचों को मारकर उनकी लाश खुद के खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया है। शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी एवं नगर परिषद के सफाई कर्मियों की मदद से गड्ढे की मिट्टी निकाल कर पांचों के कंकाल बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि सभी कंकाल फॉरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिए गये हैं। शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हत्या क्यों की गई? इसके बारे में पुलिस तफ्तीश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली