मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ओझा हुई कोरोना संक्रमित

By दिनेश शुक्ल | Nov 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा कोरोना संक्रमित हो गई है। कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर खुद के कोराना संक्रमित होने की जानकारी दी है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने ट्वीट में लिखा कि कोविड-19 के हल्के लक्षणों के चलते उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लिहाजा चिकित्सकिय सलाह के अनुसार वे घर पर ही आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी बंधु उनके संपर्क में आए हैं, कृपया वे भी अपनी जाँच अवश्य कराएँ।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन