मध्य प्रदेश ने कोविड उपचार उपकरणों पर जीएसटी घटाने का किया समर्थन

By दिनेश शुक्ल | Jun 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड 19 के उपचार में काम मे आने वाली दवाइयों, उपकरणों पर जीएसटी में कमी करने या करमुक्त करने के लिए मंत्री मंडल समूह की सिफारिशों का समर्थन किया है। आज जीएसटी काउंसिल की 44वीं बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिये ह्दय से धन्यवाद दिया है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का शिवराज सरकार से सवाल, कोरोना मौतों का आंकड़ा इतना कम क्यों

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आशय की सिफारिश करते हुए इसके आर्थिक पहलू को रेखांकित किया था कि जीएसटी कम करने से मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के स्थानीय निर्माताओं को ऑक्सीजन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। इससे महामारी रोकने में भी मदद मिलेगी। देवड़ा ने बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री की भावना का उल्लेख करते हुए बताया कि जीएसटी की दरों को कम करने से मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन उत्पादन में आत्म-निर्भर बनने में मदद मिलेगी। जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल, आयुक्त जीएसटी राघवेंद्र सिंह उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त