Madhya Pradesh : कूनो में दो चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाड़े में वापस लाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मंगलवार को दो और स्थानांतरित चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाड़े में वापस लाया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रभास (नर) और वीरा (मादा), दोनों जानवर अच्छे स्वास्थ्य में पाए गए हैं लेकिन अगली जांच तक उन्हें बाड़े में रखा जाएगा। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो में लाये गये 20 वयस्क चीतों में से अब केवल दो ही उद्यान के ‘फ्री-रेंज’ क्षेत्र में बचे हैं। अधिकारियों ने कहा कि केएनपी के पशु चिकित्सकों तथा नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों ने मंगलवार को प्रभास और वीरा की जांच की। इस साल मार्च से केएनपी में स्थानांतरित किए गए पांच चीतों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

जानबूझकर विपक्ष खराब कर रहा देश की छवि

PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर UP में चलेगा Seva Sankalp Abhiyan

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna के तलाक में Orry की एंट्री, एक बयान ने गरमा दिया मामला

Sensex 138 अंक उछला, Nifty में भी लौटी तेजी