Madhya Pradesh: रीवा में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि घटना का एक वीडियो रविवार को सामने आया। करीब 25 दिन पहले हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित चचेरी बहनें थीं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। दोनों जंगल में बकरियों को चराने के लिए गई थीं।

अधिकारी ने बताया कि वहां घूम रहे कुछ लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों से बलात्कार किया और वीडियो बनाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी थी कि अगर घटना के बारे में उन्होंने किसी को बताया तो वे वीडियो प्रसारित कर देंगे। सोनकर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ितों का पता लगाया। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकी से वे डर गईं इसलिए उन्होंने इस संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं की।

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah ने कृषि मंत्री के खिलाफ ‘फर्जी पत्र’ के लिए भाजपा पर शक जताया

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों और उनके परिवारों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की और बाद में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत सामूहिक बलात्कार और घटना का वीडियो बनाने तथा इसे प्रसारित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने Yogi Adityanath को हिंदू वोटरों पर बोलने से रोका: Akhilesh Yadav

Quad Summit में बोले PM Modi, समुद्री सुरक्षा और Supply Chain पर तय होंगे ठोस लक्ष्य

केरल में बिजली खरीद सौदों पर CPI M का भ्रष्टाचार का आरोप, न्यायिक जांच की मांग

Brad Pitt ने Robert Pattinson को बताया बेस्ट James Bond, बोले- मुझे विलेन बनाओ