By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025
मध्यप्रदेश के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) के दो छात्र रविवार शाम सीहोर जिले में एक झरने के पास पानी में उतरने के बाद लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोठरी इलाके में स्थित वीआईटी के पांच छात्र खेओनी अभयारण्य में पिकनिक मनाने गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनमें से हैदराबाद निवासी 20 वर्षीय हेमंत राव और सिनमुक झरने की तलहटी से बह रही धारा में बह गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण बचाव अभियान शुरू करने में उन्हें दिक्कत हुई। अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू होगा।