मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रभारी ने सीनियर नेताओं को लेकर दिया बयान, कहा - जिन्हें नहीं मिली है जगह वे सब है नालायक

By सुयश भट्ट | Sep 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का एक अजीब बयान सामने आया है। मुरलीधर राव ने मंत्रिमंडल और संगठन में जगह नहीं पाने वाले सीनियर नेताओं की नाराजगी को लेकर दो टूक कहा है।

आपको बता दें कि मुरलीधर राव ने कहा कि जिन्होंने लगातार 4-5 बार सांसद, विधायक बने, लगातार प्रतिनिधित्व किया, उनके पास रोने के लिए कुछ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता अगर कहें कि उन्हें मौका नहीं मिला तो उनसे बड़ा नालायक कोई नहीं है और इसके साथ ही उन्हें मौका मिलना भी नहीं चाहिए।

इसे भी पढ़ें:MP बीजेपी अध्यक्ष ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा,गौरव दिवस कार्यक्रम का दिया उन्हें न्यौता 

दरअसल भोपाल में गुरुवार को बीजेपी ने साइबर को लेकर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में आईटी से जुड़े कार्यकर्ताओं साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन समन्वय भवन में किया गया है। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का विषय कट्टरपंथी इस्लाम का राजनीतिक उदय एवं भारतीय सुरक्षा के लिए चुनौतियां है।

प्रमुख खबरें

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख