मध्यप्रदेश की पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाड़ी ने की आत्महत्या, मौके पर मिला सुसाइड नोट

By सुयश भट्ट | Jul 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पूर्व नेशनल फुलबॉल खिलाड़ी ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी भावना धनगर एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थी।

इसे भी पढ़ें:MP में 12वीं का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, 100% रहा रिजल्ट 

आपको बता दें कि भावना ने अपने स्टेटस पर लिखा कि में भावना धनगर अपनी मर्जी से खुदकुशी करने जा रही हूं, मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे कारण किसी को परेशान न करें, अलविदा जिंदगी। जानकारी मिली है कि अपने आप को आग लगने से पहले भावना ने अपनी फ्रेंड से मोबाइल पर भी बात कर सुसाइड करने की चर्चा की थी।

इसे भी पढ़ें:OBC आरक्षण को लेकर MP में प्रदर्शन, बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, पूर्व मंत्री ने भी किया समर्थन 

वहीं पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें अपनी मर्जी से सुसाइट करने की बात लिखी है। जिसके बाद पुलिस ने महिला खिलाड़ी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख