मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, श्रीराम मंदिर निर्माण और लव जिहाद कानून के लिए दी बधाई

By दिनेश शुक्ल | Dec 07, 2020

भोपाल। तीन दिवसीय उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे । निवास पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को मुख्यमंत्री श्री योगी ने अंगवस्त्र एवं श्रीफल के साथ अभिवादन किया । भेंट के दौरान प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा अयोध्या जी में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण, सरयू तट पर दीपोत्सव, साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यो के लिए बधाई शुभकामनाएं दी। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किये गए लव जिहाद कानून के संबंध में चर्चा की साथ ही इस कानून को प्रदेश में लागू करने के लिए बधाई दी। 

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा