देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश जहां एक दिन में हुआ 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन

By सुयश भट्ट | Jun 21, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में 21 जून को वैक्सीनेशन महाअभियान का लक्ष्य पूरा हो गया है। आज प्रदेश में 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीन लगाई गई है। इससे पहले देश में कहीं पर भी एक दिन में 10 लाख लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई गई।

बता दें कि वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में आज प्रदेश के 7000 वैक्सीन सेंटरों में 10 लाख लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि शाम 5 बजे तक प्रदेशभर में 10 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है।

इसे भी पढ़ें:वैक्सीन लगवाओ, डिस्काउंट पाओ' भोपाल के इन रेस्टोरेंट में बिल पर 10 से 15 फीसदी का डिस्काउंट 

जानकारी मिली है कि इस वैक्सीनेशन महाअभियान के प्रति घंटे रिपोर्ट की बता करें तो सुबह 10 बजे तक 6 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। वहीं दोपहर 2 बजे तक 7,10,868 लोगों को कोरोना का मंगल टीका लगाया जा चुका है। वहीं प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा के आदिवासी गांव पहुंचे सीएम ने बताया कि शाम 5 बजे तक 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार