Tennis: मेडिसन कीज और दानिल मेदवेदेव ने जीता सिनसिनाटी मास्टर्स ओपन का खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

सिनसिनाटी। मेडिसन कीज ने रविवार को यहां एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। वर्ष 2017 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली कीज के करियर का यह पांचवां और इस सत्र का दूसरा खिताब है। उन्होंने अप्रैल में चार्ल्सटन ओपन का खिताब जीता था। 

चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही कुजनेत्सोवा की कीज ने दोनों सेट में दसवें गेम में सर्विस तोड़ी। विंबलडन में दूसरे दौर में बाहर होने और हाल में दो टूर्नामेंट में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ने वाली कीज ने कहा, ‘‘अगर मेरी टीम एक सप्ताह पहले मुझसे कहती कि मैं यहां चैंपियन बनूंगी तो मैं उनकी हंसी उड़ा देती।’’

प्रमुख खबरें

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria

28 September History: Lata Mangeshkar की जयंती और 1929 के बाद संगीत की दुनिया

1 October से महंगे होंगे AC, LED TV और Fridge, 8 Percent तक बढ़ेंगी कीमतें

Jammu के प्रवासी शिविरों में 82.45 करोड़ से 5000 फ्लैटों और बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण शुरू