बांग्लादेशी आतंकियों को पनाह देने वाला असम का मदरसा ध्वस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

बरपेटा (असम), 30 अगस्त। असम के बरपेटा जिले में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के दो बांग्लादेशी सदस्यों को चार साल तक पनाह देने वाले एक मदरसे को जिला प्रशासन ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आतंकियों के साथ जुड़ाव के लिए मोहम्मद सुमन उर्फ ​​सैफुल इस्लाम को इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। आतंकवादियों के दोनों सहयोगियों को उनकी अवैध गतिविधियों में मदद करने के आरोप में प्रधानाध्यापक, एक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

सिन्हा ने कहा कि मदरसे के प्रधानाध्यापक ममुदुल राशिद, एक अन्य शिक्षक अकबर अली और उसके भाई अबुल कलाम आजाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पूर्व में कहा था कि एबीटी के सदस्य करीब चार साल से मदरसे में रह रहे थे। एबीटी के तार भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) से जुड़े हैं। पुलिस ने इस साल मार्च से आतंकियों के साथ संबंधों के आरोप में 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है तथा मध्य और निचले असम में अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में कड़ी निगरानी रख रही है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी