30 साल तक फरार रहने के बाद माफिया सरगना माटेओ मेसिना डेनारो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2023

इटली के दुर्दांत अपराधी और माफिया सरगना माटेओ मेसिना डेनारो को उसके फरार होनेके 30 साल बाद सोमवार को सिसिली के पलेर्मो में एक निजी क्लिनिक से गिरफ्तार कर लिया गया। इतालवी अर्धसैनिक पुलिस बल ने यह जानकारी दी। पुलिस बल के विशेष अभियान दल के प्रमुख काराबेनियरी जनरल पास्केल एंजेलोसैंटो ने बताया कि मेसिना डेनारो को क्लिनिक में पकड़ लिया गया, जहां वह किसी “अज्ञात बीमारी” का इलाज करवा रहा था।

सरकारी इतालवीटेलीविजन ने बताया कि मेसिना डेनारो को गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस द्वारा एक गुप्त स्थान पर ले जाया गया। मेसिना डेनारो जब फरार हुआ था तब वह जवान था। आज उसकी उम्र 60 साल है। पश्चिमी सिसिली के बंदरगाह शहर त्रेपानी में अपना दबदबा रखने वाले मेसिना डेनारो को एक भगोड़ा होने के बावजूद भी सिसिली का शीर्ष माफिया सरगना माना जाता था।

दशकों तक पुलिस की पकड़ से बच रहा मेसिना डेनारो लंबे समय से फरार तीन भगोड़ों की शीर्ष सूची में अंतिम था जो अभी तक कानून के शिकंजे में नहीं फंसा था। डेनारो पर उसकी गैर मौजूदगी में मुकदमा चलाया गया तथा दर्जनों हत्याओं का दोषी करार देते हुए मेसिना डेनारो को कई उम्रकैद की सजा सुनाई गई। डेनारो ने 1992 में सिसिली में दो बम विस्फोट किए थे, जिसमें उसके विरोधी पक्ष के वकील गियोवन्नी फाल्कन और पाओलो बोरसेलिनो की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

बच्चों की टॉफी जिद का हेल्दी तोड़: घर पर बनाएं चुकंदर-आंवला कैंडी, सेहत संग स्वाद का संगम

Shashi Tharoor ने किया दिग्विजय सिंह का समर्थन, कांग्रेस में बड़े सुधारों की वकालत की

Digvijay Singh के पोस्ट से कांग्रेस में हलचल, RSS प्रेम पार्टी में पर छिड़ी जंग

Skin Care: ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट खुल गया, सोने से पहले करो बस ये एक काम