लखनऊ में अमित शाह की हुंकार, कहा- UP में अब माफियाओं की खैर नहीं, 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

By अंकित सिंह | Dec 17, 2021

देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे जहां 'सरकार बनाओ-अधिकार पाओ' रैली को उन्होंने संबोधित किया। इस रैली में अमित शाह ने योगी सरकार के कामकाज को गिनाए और दावा किया कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। विपक्ष पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं आप सभी को पूछना चाहता हूं कि ये सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और प्रदेश में शासन किया, आपको क्या दिया? मोदी जी की सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर उठाने के लिए गैस, शौचालय, घर, स्वास्थ्य बीमा जैसी अनेक सुविधाएं दी। सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और उत्तर प्रदेश में शासन किया, लेकिन गरीबों के घर में न रसोई गैस पहुंची, न शौचालय बना। इसके साथ ही शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारें बनी, तो उन्होंने सिर्फ अपनी जाति के लोगों के लिए काम किया। सभी पिछड़ी जातियों, सभी गरीबों के हित में काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। वर्षों से एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग थी। 2019 में मोदी जी ने पिछड़े समाज को लिए एक अलग मंत्रालय बनाकर उस मांग को पूरा किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में माफिया, गुंडों का राज होता है, वहां गरीब का विकास कभी नहीं होता। गरीब का विकास तभी होता है जब कानून का राज हो। सपा-बसपा की सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थी। योगी जी की सरकार में सारे माफिया पलायन कर गये हैं। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !