आरम्भ हो चुका है पवित्र माघ माह, इस महीने पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत और त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

By प्रिया मिश्रा | Jan 19, 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार साल का 11वां महीना 'माघ माह' प्रारंभ हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने की शुरूआत 18 जनवरी 2022 यानी आज से हो गई है। पंचांग के अनुसार 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा के साथ ही इस महीने का समापन होगा। हिंदू धर्म में माघ माह को बहुत ही पवित्र माना गया है। माघ के महीने में कई धार्मिक पर्व आते हैं। इस महीने में स्नान दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ के महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत शुभकारी माना गया है। इस महीने में पूजा पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि माघ मास में ही युधिष्ठिर ने महाभारत युद्ध में वीरगति प्राप्त हुए अपने संबंधियों को सद्गति दिलाने के लिए कल्पवास किया था। यही वजह है कि माघ के महीने में कल्पवास किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: मंगल कर रहे हैं धनु राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, हों जाएंगे मालमाल

माघ माह में पड़ने वाले पर्व  

संकष्टी चतुर्थी - 21 जनवरी 2022

षटतिला एकादशी - 28 जनवरी 2022

मौनी अमावस्या - 1 फरवरी 2022 

बसंत पंचमी - 5 फरवरी 2022

जया एकादशी -12 फरवरी 2022

माघी पूर्णिमा - 16 फरवरी 2022

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में