Thor Love And Thunder: बॉक्स ऑफिस पर चला Chris Hemsworth का जादू, रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने की 80 करोड़ की कमाई

By एकता | Jul 14, 2022

पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड ब्रांड मार्वल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है और हाल ही में रिलीज हुई थोर: लव एंड थंडर (Thor Love And Thunder) इसका ताजा उदाहरण है। थोर: लव एंड थंडर 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने अपने शुरूआती दिन पर ही बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। इसी के साथ मार्वल इस फिल्म को भारत में अपनी अब तक की सबसे बड़ी रिलीज मिली। फिल्म ने मंगलवार को थोड़ी गिरावट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और जल्द ही यह 80 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर लेगी।

Day 1 – Rs. 18.20 cr

Day 2 – Rs. 11.40 cr

Day 3 – Rs. 16.80 cr

Day 4 – Rs. 18.40 cr

Day 5 – Rs. 5.50 cr 

Day 6 – Rs. 4.50 cr

Day 7 - Rs. 3.50 cr

Total: Rs. 78.30 cr 

इसे भी पढ़ें: Kim Kardashian पर मर्लिन मुनरो की ड्रेस को डैमेज करने का लगा आरोप, मेट गाला में पहना था गाउन

थोर: लव एंड थंडर के बारे में-

ऑस्कर-विजेता तायका वेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म, थोर श्रृंखला की चौथी और आखिरी किस्त है, जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ असगार्ड के पूर्व राजा के रूप के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में नताली पोर्टमैन और टेसा थॉम्पसन भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्रिश्चियन बेल थोर श्रृंखला की इस फिल्म से अपना MCU डेब्यू कर चुके हैं। वह गोर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे गॉड बुचर कहा जाता है। क्रिश्चियन गोर से पहले सुपरहीरो बैटमैन का रोल निभा चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Chris Hemsworth (@chrishemsworth)

प्रमुख खबरें

केरल के Vizhinjam Port पर पहुंचा पहला आयात कंटेनर, चीन से आया सामान

UP Assembly Election: प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 परिवारों से संपर्क का BJP ने सौंपा जिम्मा

Bullet Train के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने दी मंजूरी, दिल्ली से वाराणसी का सफर 3 घंटे 35 मिनट

फर्जी दवा Website से साइबर ठगी कराने वाले दो युवक Delhi से गिरफ्तार