राष्ट्रपति चुनाव में भी चला CM योगी का मैजिक, गठबंधन को एकजुट करने में सपा नाकाम

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2022

वैसे तो ये पुरानी कहावत है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। लेकिन देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री देने वाले इस राज्य ने इस कहावत को कई दफा सच भी साबित करके दिखाया है। राष्ट्रपति चुनाव ने भी यूपी की राजनीति में आगामी लोकसभा चुनाव की पटकथा लिख दी है। कभी अच्छे लड़के वाली टैग लाइन के साथ कांग्रेस के राहुल को साथ लेकर यूपी को साथ पसंद है का नारा देने वाले अखिलेश प्रदेश के लोकसभा से लेकर विधानसभा तक के चुनावों में गठबंधन के अलग-अलग प्रयोग करते रहे। लेकिन सहयोगी सुभासपा के राजभर हो या फिर चाचा शिवपाल दोनों को ही साध कर साथ रखने में कामयाब नहीं हो पाए। 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ का लुलु मॉल बना मजहबी अखाड़ा, नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद 2 युवकों ने किया सुंदरकांड का पाठ

उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित तिलक हॉल में सोमवार को सुबह से राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इसी क्रम में एनडीए उम्मीदवार को समर्थन का दावा करने वाला सपा विधायक और मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव के एक बार फिर से विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पुराने बयान को लेकर निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम यादव) को आईएसआई एजेंट कहने वाले (विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा) हम उनका कभी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। इसी तर्ज पर अखिलेश से नाराज समाजवादी पार्टी (सपा) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा क दी। 

इसे भी पढ़ें: कौशांबी में फांसी से लटकता हुआ मिला 75 वर्षीय बुजुर्ग की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपी में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं और दिल्ली से आई दो मतपेटियों को आज, 18 जुलाई को ही मतदान पूरा होने के बाद वापस राष्ट्रीय राजधानी भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतगणना 21 जुलाई को दिल्ली में होगी। राष्ट्रपति चुनाव में उत्तर प्रदेश 403 विधायकों में से प्रत्येक के लिए 208 के उच्चतम वोट मूल्य के साथ एक महत्वपूर्ण राज्य होगा।  

प्रमुख खबरें

Shivraj Chouhan का बड़ा बयान: विवेकानंद के बाद Mohan Bhagwat ने रखा हिंदुत्व का असली सार

Coolest Places In Gujarat: Matheran से Wilson Hills तक, गुजरात की गर्मी को मात देने के लिए बेस्ट हैं ये 6 Hill Stations

Q1 GDP Data: भारतीय अर्थव्यवस्था की शानदार छलांग, 7.8% Growth Rate ने विशेषज्ञों को चौंकाया

समुद्र मंथन योजना अडाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए लाई गई: कांग्रेस