चक्रवाती तूफान की दस्तक से पहले गुजरात के गिर सोमनाथ में 4.5 तीव्रता का भूकंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और MLA मदन मित्रा को CBI ने हिरासत में लिया

गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने बताया कि सोमवार तड़के तीन बजकर 37 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर सोमनाथ जिले में उना के पूर्व से एक किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में था। गिर सोमनाथ के जिलाधिकारी अजय प्रकाश ने बताया, ‘‘किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।’’ पिछले साल 16 जुलाई को गुजरात में राजकोट के पास 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

प्रमुख खबरें

MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की