शिवराज कैबिनेट ने लिया फैसला, प्रदेश में चलाया जाएगा वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान

By सुयश भट्ट | Jun 14, 2021

भोपाल। शिवराज कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में यह मुख्य फैसला लिया गया है कि प्रदेश में 3 दिन वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत 1 जुलाई को होगी जो लगातार 3 जुलाई तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार ने वैक्सीनेशन की जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विभाग हेल्थ वर्कर की प्रभावी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों की भूमिका भी प्रमुख है, इसलिए उन्हें भी विशेष ट्रेनिग दी जा रही है। साथ ही तीसरी लहर की तैयारी के लिए बच्चों के अभिभावकों को भी सरकार ट्रेनिंग देने का काम कर रही हैं।

मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि 21 हजार ऑक्सीजन बेड, 5 हजार आईसीयू बेड की बढ़ोत्तरी की गई। बच्चों के लिए भी 22 सौ ऑक्सीजन बेड तैयार हो रहे हैं, थर्ड वेब रोकने के लिए हम लोग तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल