Maha Kumbh 2025: 2,700 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे भीड़ पर नजर, अंडरवाटर ड्रोन किए गए तैनात

By रितिका कमठान | Jan 10, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन सोमवार 12 जनवरी से होने जा रहा है। इस महाकुंभ में नई डिजिटल पहल की शुरुआत होने जा रही है। कई साधु और श्रद्धालु इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज के संगम के तट पर पहुचेंगे। इस बार महाकुंभ में कोई परेशानी ना हो इसके लिए कुंभ को डिजी कुंभ बनाया गया है।

इस पहल के साथ ही मेला स्थल पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का कठोर नेटवर्क स्थापित किया गया है। इस नेटवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित निगरानी प्रणानली, निगरानी और सुरक्षा उपकरणों का नेटवर्क शामिल है। इस व्यवस्था को लेकर अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी का स्तर पहले से बेहतर है। मेला क्षेत्र में उच्च स्तर का कंप्यूटिंग सिस्टम तैनात है, जिसके जरिए मेला क्षेत्र के दृश्य देख सकेंगे।

इस वर्ष कुंभ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से 2700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। ये सभी कैमरे एआई तकनीक से समर्थित है। इनका उद्देश्य है कि 40 करोड़ तीर्थयात्रियों की आवाजाही की निगरानी की जाए। इन कैमरों की मदद से वाहनों की गिनती, ट्रैफिक सुनियोजित करना, श्रद्धालुओं की आवाजाही, नंबर प्लेट की पहचान जैसे अलग अलग कार्यों को किया जाएगा। 

महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अच्छे से बनी रहे इसके लिए साइबर पुलिस स्टेशन भी स्थापित किया गया है। साइबर पुलिस स्टेशन की टीम का उद्देश्य है कि साधुओं और श्रद्धालुओं को साइबर अपराध से बचाया जाए और परेशानियों का जल्द से समाधान निकाला जाए। साइबर पुलिस स्टेशन की टीम में कुल 14 सदस्य है। इनका काम खोए मोबाइल फोन खोजने से लेकर साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाना शामिल है। 

 

तैनात किए गए अंडर वाटर ड्रोन

महाकुंभ में इस बार अंडर वाटर ड्रोन तैनात किए गए है। पुलिस ने हाई क्वालिटी इमेज लेने वाले ड्रोन तैनात किए है। ये नदी किनारे सुरक्षा के लिए निगरानी करते है। सरकार ने एआई संचालित चैटबॉट को लॉन्च किया है। ये श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देगा।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड