Maha Shivratri 2025: भगवान शिव को लगाएं नारियल की बर्फी का भोग, नोट करे आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 24, 2025

इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाने वाले हैं। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भोलेबाबा और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से जा रहे हैं, तो आप घर पर ही नारियल बर्फी को बना सकते हैं। बिना देर किए आपको बताते हैं नारियल की बर्फी का भोग कैसे बनाएं।

- 1 कटोरी सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल

- 1 कप खोया

- 1/2 कप घी

- 1 कप चीनी

- एक चुटकी इलायची पाउडर

- चाश्नी तैयार के लिए पानी

नारियल की बर्फी कैसे बनाएं

नारियल की बर्फी बनाने के लिए आप पहले चीनी को उबलते हुए पानी में डालकर उसकी चाशनी तैयार कर लें। अब इस चाशनी में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला दें। फिर गैस को मीडियम आंच पर रखते हुए इसमें घी और खोया डालकर अच्छे से मिला लें। मिश्रण में कोई गांठ न पढ़े इसलिए इसे लगातार चलाते रहें। अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस तैयार मिश्रण को पहले से ही घी लगी एक प्लेट में निकालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर ऊपर थोड़ा घी और लगा लें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह फैलाकर बर्फी का आकार देकर काट लें। कुछ समय बाद बर्फी जम जाएगी। बाद में आप तैयार नारियल की बर्फी को निकालकर भोलेबाबा को भोग लगाएं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता