महाराष्ट्र: ठाणे में Covid-19 संक्रमण के 3,102 नये मामले, कोरोना वायरस से 58 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,102 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,53,689 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। इसके अलावा 58 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 7,336 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना मामलों के बीच भारत में रेमडेसिविर की सप्लाई बढ़ाएगी गिलियड

उन्होंने कहा कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण से उबर चुके और उपचाराधीन रोगियों के बारे में जानकारी नहीं दी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 79,869 और मृतकों की तादाद 1,489 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात