ओबीसी के लिए राजनीतिक कोटा पर गंभीर नहीं है महा विकास आघाडी सरकार: पंकजा मुंडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। भारतीय जनता पार्टी की महासचिव पंकजा मुंडे ने कहा है कि महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार स्थानीय निकाय के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के प्रति गंभीर नहीं है। मुंडे ने दावा किया एमवीए सरकार में ओबीसी मंत्री अपने समुदाय को राजनीतिक आरक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री ने मंगलवार को बीड जिले में अपने गृह नगर परली जाने से पहले औरंगाबाद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा। 

इसे भी पढ़ें: यासीन मलिक को सजा सुनाया जाना कश्मीरी पंडितों को न्याय मिलने की शुरुआत है

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा मुद्दे पर मुंडे ने कहा, “राज्य सरकार कह रही है कि मॉनसून के दौरान स्थानीय निकाय के चुनाव नहीं हो सकते… सरकार को इस समय का उपयोग ओबीसी आरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “राज्य में (स्थानीय निकायों में) ओबीसी के लिए आरक्षण खोने का खतरा पैदा हो गया है क्योंकि सरकार उनके लिए राजनीतिक कोटा बहाल करने के प्रति गंभीर नहीं है। इस संबंध में ओबीसी मंत्रियों का प्रयास पर्याप्त नहीं है।” 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में