मुसलमानों को आरक्षण पर अभी फैसला नहीं, NPR से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करेगी सरकार: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को यहां कहा कि महा विकास अघाड़ी सरकार के वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति राज्य में एनपीआर से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगी। ठाकरे ने दक्षिणी मुंबई में विधान भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया छोड़ने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार पर टिप्पणी करने से इनकार किया। 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार से अलग अजीत की राय, बोले- CAA-NPR के खिलाफ प्रस्ताव की जरूरत नहीं

महाराष्ट्र में शिक्षा में मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के की राकांपा के मंत्री नवाब मलिक की हालिया घोषणा पर ठाकरे ने कहा कि यह मामला अभी उनके सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा, मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने का मुद्दा अभी आधिकारिक रूप से मेरे सामने नहीं आया है। हमें अभी इसपर अपना रुख तय करना है। सोशल मीडिया छोड़ने के मोदी के विचार पर ठाकरे ने कहा,  वह (मोदी) मेरे बड़े भाई हैं। मैं उसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप