Mahabaleshwar and Lonavala Trip: जेब पर भारी नहीं पड़ेगा महाबलेश्वर-लोनावला का टूर, ये रहा Budget Plan

By अनन्या मिश्रा | Jan 16, 2026

महाराष्ट्र के दो बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन लोनावला और महाबलेश्वर हैं। यह दोनों हिल स्टेशन हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। गर्मी हो या मानसून आप किसी भी मौसम में लोनावला और महाबलेश्वर घूमने जा सकते हैं। यह दोनों ही हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में समाए हैं। यहां पहुंचकर आप सुकून महसूस कर सकते हैं। यह दोनों ही जगहें बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए बेहतरीन है। अगर आप भी प्रकृति के बीच शांति और थोड़ा सा एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आपको महाबलेश्वर और लोनावला ट्रिप एकदम परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की बेहद खूबसूरत जगह है भेड़ाघाट, जानिए इसके बारे में

ट्रिप प्लान

अगर आप भी महाबलेश्वर और लोनावला दोनों हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो बता दें कि दोनों जगहों की सैर के लिए चार से पांच दिन की ट्रिप काफी है।

ऐसे पहुंचें

इन हिल स्टेशनों तक जाने के लिए आप मुंबई या पुणे से यात्रा शुरूकर सकते हैं। मुंबई या पुणे से लोनावला सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है। बस, ट्रेन और कार आप तीनों से ही यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप पुणे से महाबलेश्वर की यात्रा कर रहे हैं, तो आप बस या फिर प्राइवेट टैक्सी के करिए 120 किमी का सफर तय कर सकते हैं। वहीं मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी करीब 260 किमी है।

लोनावला में घूमने की जगहें 

मानसून में लोनावला की गए हैं तो आपको भूशी डैम जरूर जाना चाहिए। वहीं बेहतरीन सनसेट व्यू पॉइंट देखने के लिए टाइगर पॉइंट जा सकते हैं। अगर आप भी ट्रैकिंग लवर्स हैं, तो राजमाची फोर्ट बेहतरीन जगह है। वहीं आप लोनावला की ऐतिहासिक बौद्ध गुफाएं कार्ला और भाजा केव्स स्थित है। इसके साथ ही आप पावना झील और लोहेगढ़ किला देखने जा सकते हैं।

महाबलेश्वर पर्यटन स्थल

महाबलेश्वर की शानदार वादियों का नजारा देखने के लिए आप अरथर सीट पॉइंट को एक्सप्लोर करें। नौकाविहार और खूबसूरत फोटोशूट के लिए वीना लेक जाएं। इसके अलावा महाबलेश्वर मंदिर और एलिफेंट हेड पॉइंट जा सकते हैं। वहीं फिल्मों में दिखने वाले खूबसूरत नजारों का सामने से लुत्फ उठाने के लिए पंचगनीकी टेबललैंड जरूर जाएं।

ट्रिप का खर्च

बता दें कि लोनावला में एक हजार से दो हजार रुपए में प्रति रात के लिए अच्छा होम स्टे या होटल मिल जाएगा। वहीं महाबलेश्वर में लॉज, होटल या रिसॉर्ट्स में स्टे के लिए डेढ़ से ढाई हजार रुपए के करीब खर्चा आ सकता है। कम पैसों में स्टे के लिए आप ऑफ-सीजन में ऑनलाइन बुकिंग से भी सस्ते दामों में रुकने का मौका मिल सकता है।

इन जगहों पर आने के लिए स्थानीय परिवहन पर करीब 2000-3000 रुपए का खर्च आ सकता है। वहीं इस दौरान 3-4 दिन रुकने के लिए आपको करीब 5000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं पर्यटन स्थलों के टिकट्स और खानपान पर करीब 2000 रुपए का खर्च आ सकता है। इस ट्रिप के लिए प्रति व्यक्ति कुल अनुमानित खर्च 6000-8000 रुपए हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन