महाभारत में नंद का रोल करने वाले एक्टर रसिक दवे का निधन, 2 साल से गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

By निधि अविनाश | Jul 30, 2022

1980 के दशक की टीवी सीरीज महाभारत में नन्द की भूमिका निभाने वाले टीवी एक्टर रसिक दवे का शुक्रवार को 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। किडनी फेल होने के कारण अभिनेता की मौत हुई। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपने प्रिय मित्र के बारे में ट्वीट शेयर किया और एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक प्रिय मित्र रसिक दवे के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ जो एक बहुमुखी अभिनेता थे।उनकी पत्नी केतकी दवे और उनके पूरे परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। हमेशा याद किया जाएगा।" 

इसे भी पढ़ें: KWK 7: बॉलीवुड के इस एक्टर के बेटे पर था अनन्या पांडे को बचपन से क्रश, हाई प्रोफाइल मामले में आ चुका है दोनों का नाम

जानकारी के लिए बता दे कि रसिक दवे की पत्नी केतकी दवे को एकता कपूर की लंबे समय से चली आ रही सीरीज क्यूंकी सास भी कभी बहू थी में दक्ष विरानी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उनकी एक बेटी रिद्धि दवे है।इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रसिक दवे ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्म पुत्र वधू से की थी। पौराणिक टीवी नाटक महाभारत में नंद की भूमिका निभाने के अलावा, उन्होंने 2006 में केतकी के साथ रियलिटी शो, नच बलिए में भी भाग लिया। उन्होंने कई थिएटर प्रस्तुतियों में भी काम किया था। 

प्रमुख खबरें

ANTF ने Mathura में पकड़ा सवा करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म