शिवसेना से महाभारत, कंगना का कुरुक्षेत्र तैयार! लगा दिया 'हर हर महादेव' का नारा

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2020

मुंबई में एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर पर बुल्डोजर चलने के बाद सियासत गर्मा गयी हैं। देशभर में शिवसेना सरकार की अलोचना हो रही हैं। बीएमसी द्वारा कंगना का घर तोड़े जाने के बाद कंगना ने उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ मोर्च खोल दिया है। घर तोड़े जाने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने डायरेक्ट उद्धव ठाकरे पर निशाना साथा और कहा कि आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि मैं उस दर्द का एहसास कर सकती हूं जो कश्मीरी पंडितों को हुआ था। जब उन्हें उनके घरों से निकाल कर बाहर कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या के अलावा अब कश्मीरी पंडितों पर भी फिल्म बनाएंगी। 

कंगना रनौत ने शिवसेना के साथ अपनी इस लड़ाई के लिए कमर कस ली है। वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर पोस्ट की है उसके साथ ही उन्होंने एक बहुत ही उत्तेजक कैप्शन भी दिया है। कंगना का ये ट्वीट उद्धव सरकार पर सीधा निशाना माना जा रहा है। कंगना ने हर हर महादेव के नारे के साथ शिवसेना के साथ युद्ध का ऐलान भी कर दिया हैं। 

इसे भी पढ़ें: कंगना के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ पर शरद पवार बोले, इससे महाराष्ट्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं

कंगना ने सोननाथ मंदिर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- सुप्रभात दोस्तों यह फ़ोटो सोमनाथ टेम्पल की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यूँ न हो आख़िर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव  

कंगना रनौत ने शिव सेना पर ये भी आरोप लगाया है कि शिवसेना के आच के नेता बाला साहिब ठारके जी की छवी को खराब कर रहे हैं। बाला साहिब ठाकरे के साज में महिलला के साथ ऐसा व्यवहार नहीं हुआ कभी। शिवसेनिकों ने कभी ऐसी हरकते नहीं की। कंगना रनौत ने शिव सेना को सोनिया सेना कहा हैं। कंगना ने कांग्रेस आलाकमान की भी आलोचना की।  

प्रमुख खबरें

LPL में धमाल के बाद Charith Asalanka को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने SL के उप-कप्तान!

तेजी से बदल रही है भारत की तस्वीर

Maya Bouchier की तूफानी Century: इंग्लैंड ने Ireland को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

दुनिया जब बुरे दौर में है तब भारत के आर्थिक उजाले