महाराष्ट्र: ठाणे में दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार देर रात को खुले मैदान में एक टेम्पो और एक ट्रक में रखे गैस के कुछ सिलेंडरों में धमाका हो गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि धमाके से दोनों वाहन और पास में खड़ी एक वैन में आग लग गई। कदम ने कहा कि ठाणे के मीरा रोड क्षेत्र के रामनगर में देर रात पौने दो बजे तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडरों में धमाका हुआ।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत