महंगाई-बेरोजगारी पर महागठबंधन का 'प्रतिरोध मार्च', तेजस्वी बोले- संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बनाया जा रहा

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

बिहार में महंगाई और बेरोजगारी पर विपक्ष ने बड़ा मोर्चा खोलने की कोशिश की है। आज महागठबंधन पूरे बिहार में प्रतिरोध मार्च निकाला है। जिसके बाद महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा आज बिहार में गूंज रहा है। पूरा लालू परिवार इस मार्च को लेकर सक्रिय हो गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्वयं पटना में रविवार को ‘‘प्रतिरोध मार्च’’ का नेतृत्व करते नजर आए। इस मार्च में राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव के साथ ही आरजेडी के बड़े-बड़े नेता भी नजर आए। बस को हरी झंडी दिखाई गई और तेजस्वी यादव उस बस पर सवार नजर आए।

इसे भी पढ़ें: बिहार : ईओयू ने निलंबित डीएसपी रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों में छापेमारी की

कांग्रेस का समर्थन

बिहार में महागठबंधन से अब तक दूरी बनाकर चल रही कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत केंद्र सरकार के शासन में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए उपचुनाव तक कांग्रेस महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी घटक थी, लेकिन राजद द्वारा कम महत्व दिए जाने से नाराज होकर उसने अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की धमकी दी थी। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस