झारखंड में महागठबंधन की सीटों का हुआ बंटवारा, यहां देखें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2019

रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं। तीनों दलों ने शुक्रवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की जिसके अनुसार झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सिर्फ सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने आज यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस महागठबंधन की घोषणा की। दोनों नेताओं ने सीटों के बंटवारे की घोषणा करते हुए बताया कि तीनों पार्टियों में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की सहमति बन गयी है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र को राष्ट्रपति शासन की दिशा में ले जा रही बीजेपी, जनता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी: राकांपा

यह पूछे जाने पर कि रांची में होते हुए भी राजद के नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव संवाददाता सम्मेलन में क्यों नहीं आये, दोनों नेताओं ने कहा कि राजद उनके महागठबंधन में शामिल है और उनके साथ सिर्फ कुछ और सीटों पर बातचीत रह गयी है। महागठबंधन में झारखंड विकास मोर्चा और वाम दल नहीं शामिल हुए हैं। वे अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड में 30 नवंबर को प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय