Mahakumbh 2025: पहले दिन 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, योगी ने मेला प्रबंधन को दिया धन्यवाद

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाकुंभ मेले की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता के महापर्व 'महाकुंभ 2025' में 'पौष पूर्णिमा' के शुभ अवसर पर संगम में स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय मूल्यों और संस्कृति को धारण करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक विशेष दिवस महाकुंभ 2025 प्रयागराज में प्रारंभ हो चुका है, जहां असंख्य लोग आस्था, समर्पण और संस्कृति के एक पवित्र संगम में एकत्र हो रहे हैं। महाकुंभ भारत की सनातन विरासत का प्रतीक है।” उन्होंने लिखा, “मैं असंख्य लोगों के वहां आकर डुबकी लगाते और संतों का आशीर्वाद लेते देखकर अभिभूत हूं। सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के शानदार प्रवास की कामना करता हूं।” 

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025| आस्था के महापर्व महाकुंभ और मेले से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट

मेला क्षेत्र में स्नान के बाद लोगों की भीड़ अखाड़ों में नागा साधुओं का आशीर्वाद लेती हुई दिख रही है। वहीं, सेक्टर-16 में स्थित किन्नर अखाड़ा में भी भारी संख्या में लोग किन्नर संतों का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। राजस्थान के बालोत्रा जिले से 11 लोगों की टोली लेकर किन्नर अखाड़ा पहुंचे दिलीप कुमार ने बताया कि वह पहली बार इस मेले में आए हैं और किन्नर अखाड़ा का बोर्ड देखकर अपने साथियों के साथ यहां पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan