By रितिका कमठान | Jan 10, 2025
महाकुंभ की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। आस्था का ये मेला 45 दिनों तक संगम के तट पर जारी रहेगा। इस मेले में देश और दुनिया भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करने वाले है। महाकुंभ के दौरान साइबर ठग भी अपने नजर लगाए बैठे है। महाकुंभ के लिए चंदे के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट शुरू की गई है।
ये है ठगी के तरीके
पुलिस ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि अलग अलग तरीकों से जनता के साथ ठगी की जा सकती है। वेबसाइट, लिंक और अलग अलग फर्जी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया जा सकता है। होटल और रहने के इंतेज़ाम के नाम पर भी ठगी हो सकती है। लिंक्स के जरिए होटल बुकिंग के नाम पर ठगी की जा सकती है, जिसे देखते हुए पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस ने जनता का बचाव करने के लिए बताया है कि किसी संदिग्ध वेबसाइट या लिंक पर क्लिक ना करे। महाकुंभ मेले से संबंधित जानकारी सिर्फ मेले की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे। किसी अनजान व्यक्ति के साथ कोई पासवर्ड, ओटीपी साझा न करे। धोखाधड़ी होने का शक होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क कर इसकी सूचना दे।